
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव में एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आयीं, जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कदमा रामनगर निवासी राज कुमार दुबे के रूप से की गई है. वह बिजली मिस्त्री का काम करता था. इधर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बाइक चालक मंटू ने बताया कि दोनों मानगो से कदमा की ओर जा रहे थे. मरीन ड्राइव पर पीछे से एक यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर से राजकुमार बाइक से गिरकर डिवाइडर से जा टकराया.





