
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना से कुछ दूरी पर स्थित बर्मामाइंस बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर दो बोरा गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा का वजन लगभग 19 किलो बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस गांजा का भंडारण करने वाले को नहीं पकड़ पाई है. इस मामले में पुलिस ने टेल्को मिश्रा बगान निवासी राम प्रवेश चौधरी और राजू गोस्वामी उर्फ शेख राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी के बाजार में गांजा बेचने के लिए उसका भंडारण किया जा रहा है. सूचना मिलने पर टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मौके से गांजा बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


















