
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू दर्जी मोहल्ला में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से 65 वर्षीय श्याम बहादुर थापा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वे दीवार के नीचे दब गए थे. परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद श्याम बहादुर को दीवार के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. श्याम बहादुर के सिर पर गंभीर चोटें आई है. घटना के संबंध में श्याम बहादुर के मकान मालिक के बेटे आदित्य शर्मा ने बताया कि शाम को बहुत तेज आंधी चल रही थी. इसी बीच पहले पड़ोसी के घर का एस्वेस्टस हवा में उड़ गया. थोड़ी देर बाद पड़ोसी के घर का दीवार अपने घर पर सोए श्याम बहादुर के ऊपर गिर गया. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.





