
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेस होटल में फायरिंग के बाद घायल विक्रम सिंह की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. विक्रम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मामला बढ़ता देख पुलिस को क्यूआरटी की टीम को बुलाना पड़ा. इधर घटना के बाद परिजनों ने होटल में तोड़फोड़ भी की. इधर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से खोखा नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना से पहले होटल के कमरे में टुनटुन ने साथियों के साथ पी शराब, फोन कर अमर को बुलाया
मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले टुनटुन सिंह उसका बेटा ओम नारायण सिंह और उसका साथी राजू सिंह मौजूद थे. सभिन्ने कमरे में शराब पी. टुनटुन और विक्रम के भाई अमर प्रताप के बीच रुपयों का लेनदेन था. राजू ने फोन कर अमर को बातचीत करने के लिए होटल बुलाया. पीछे से उसका भाई विक्रम और संजू पहुंचे. इसी बीच टुनटुन और अमर के बीच विवाद हुआ. टुनटुन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और अमर पर तान दी. बीच-बचाव करने के दौरान गोली विक्रम की छाती पर जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद टुनटुन मौके से फरार हो गया. इधर विक्रम को किसी तरह टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.













