
जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की तत्परता और सक्रियता के वजह से ही मात्र चार घंटे में चोरी के रुपये व मोबाइल फोन बरामद हो गया. साथ ही इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है. बागबेड़ा पुलिस की इस उपलब्धि में पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार और अनिकेत गुप्ता की अहम भूमिका रही. जानकारी के अनुसार पिछले 5 मई को बजरंगटेकरी निवासी कैलाश नाथ गुप्ता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रुपये व मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया था. बताया जाता है कि कि 1.6 लाख रुपये, कीपैड मोबाइल चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के दौरान गांधीनगर से सोनू भुइयां और बादल कुमार समासी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गये 1.6 लाख रुपये व मोबाइल बरामद कर लिया गया. बता दें कि बादल बागबेड़ा थाना में पूर्व के एक मामले में भी फरार अभियुक्त है, जबकि सोनू भुईया पूर्व में दो बार जेल जा चुका है.














