
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत बुधराम मोहल्ला निवासी टिंकू पटेल (30) ने बुधवार की रात फांसी लगा आत्महत्या कर ली. उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से लटकता पाया गया. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखा जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा. शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है. टिंकू एक गैस एजेंसी में काम करता था साथ ही वह एक नाटक कंपनी में भी काम करता था. मृतक के पिता संतोष पटेल ने बताया की बेटा आर्थिक तंगी से परेशान था. रात में सभी ने खाना खाया और सभी सोने चले गए. सुबह जानकारी हुई कि टिंकू का शव पेड़ से लटका मिला.



