
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह रिक्शा स्टैंड के पास झोपड़ी होटल चलाने वाले मो तौहीद उर्फ मस्तान और अशोक घोष उर्फ मामा टी स्टॉल वाले को स्थानीय निवासी टेनू द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही है. नही देने पर मारपीट भी की जाती है. गुरुवार को इससे तंग आकर दोनो ने बिष्टुपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. मो मस्तान ने बताया कि लॉक डाउन लगने के बाद से ही धातकीडीह बी ब्लॉक रोड नंबर 2 निवासी टेनु उनके दुकान में आकर 100 रुपए हर दिन रंगदारी की मांग करता है. विरोध करने पर मारपीट करता है. उन्होंने बताया कि टेनू पुलिस की धमकी देकर झूठे केस में जेल भेजवा देने की धमकी देता है. वहीं अशोक ने बताया कि वे लोग लगभग 30 सालों से दुकान चला रहे है, इसके पहले कभी किसी ने नहीं परेशान किया, लॉक डाउन में किसी तरह गुजर बसर हो जा रहा है और टेनु की वजह से उनका धंधा चौपट हो गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.





