
महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाला गया जेल
कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती निवासी सुनीता देवी से मारपीट और गाली गलौज करने वाले सूरज कुमार साव को पुलिस ने जेल भेजा है. सूरज के खिलाफ सुनीता देवी ने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना गुरुवार देर रात की है. (नीचे और क्राइम की खबरें पढ़े)
टेल्को में दो पक्षों में मारपीट, थाने में मामला दर्ज
टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को अजादबस्ती रोड नंबर 1 में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. घटना बुधवार की है. इस मामले में दोनो पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष से नरेंद्र सिंह ने समसेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ जान से मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है वहीं दूसरे पक्ष से लखबीर सिंह ने नरेन्द्र सिंह पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है. (नीचे और क्राइम की खबरें पढ़े)
गोलमुरी से गायब नाबालिग डिमना रोड से बरामद, युवक को पुलिस ने भेजा जेल
गोलमुरी थाना क्षेत्र से बीते दिनों गायब एक 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने डिमना रोड से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंस उर्फ दुर्गा प्रमाणिक को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने प्रिंस को जेल भेज दिया है और नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है.














