
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के आजादनगर थाना की पुलिस ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले पति को गिरफ्तार किया है. इस मामले में महिला ने पति के खिलाफ आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला के अनुसार उसकी शादी को 7 साल हो चुके है, दो बच्चे भी है. उसका पति उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता है और बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है. पुलिस शनिवार को आरोपी को जेल भेजेगी. पति पर आरोप है कि वह कई तरीके से शारीरिक शोषण भी उसके साथ करता था.













