
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर में चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बस्ती के लोग चोर को पीटते हुए बस्ती में घूमते हुए दिखे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. (नीचे देखे पूरी खबर)
https://youtube.com/shorts/Pa1698afWgQ?feature=share
इधर सूचना पाकर टेल्को पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर में एक चोर चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था. स्थानीय लोगों ने उसे घर में घुसकर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिए जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी.












