
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली थाना क्षेत्र में लगातार दो दिन फायरिंग की घटना होने के बाद तीसरे दिन उलीडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना घटी. एक दोस्त ने बातचीत के दौरान ही अपने दोस्त को गोली मार दी. गोली कमर में लगी. इधर दूसरे दोस्त ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम अर्पित कश्यप बताया जाता है, वह उलीडीह थाना क्षेत्र के कालिका नगर रोड नंबर एक का रहने वाला था. (नीचे भी पढ़ें)
इधर सूचना पाकर पटमदा डीएसपी सुमित कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल एमजीएम अस्पताल पहुंचे और मृतक के साथी विकास को पूछताछ की लिए अपने साथ ले गये. विकास के अनुसार वह अर्पित के साथ खड़ा था. इतने में वहां डेविड आया और बातचीत करने लगा. वह थोड़ी देर के लिए बगल में गया तो इतने देर में ही डेविड ने पिस्टल निकलकर अर्पित को गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.













