
जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने धोखाधड़ी के पुराने मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा है जिसमे एक महिला और एक पुरुष शामिल है. एक मामले में फरवरी 2018 से फरार चल रहे सोनारी बी ब्लॉक निवासी श्याम लाल यादव को जेल भेजा गया वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सोनारी खूंटाडीह निवासी विनीता राय को न्यायिक हिरासत में भेजा है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
एनएसपीएस के प्रिंसिपल ने पूर्व प्रिंसिपल पर लगाया गबन का आरोप
एमजीएम थाना अंतर्गत पोखारी स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्मा ने पूर्व प्रिंसिपल सबनम कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. अवधेश ने सबनम पर प्रिंसिपल रहने के दौरान रुपयों का गबन करने, आवश्यक कागजात और विद्यालय का मोहर गायब करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बिष्टुपुर में 46 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार
बिष्टुपुर पुलिस ने धातकीडीह हरिजन बस्ती में छापेमारी कर 46 पुड़िया गांजा के साथ सरस्वती देवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरस्वती देवी गांजा बेचने का कारोबार कर रही है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार के लिया.













