जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत फाटक के पास रेल से कटकर आत्महत्या करने से पहले प्रीतपाल सिंह और उसकी बेटी बलजीत सैनी ने काफी समय पेट्रोल पंप पर बिताया था. यह सारी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. दोनो पहले पेट्रोल पंप पर आकर खड़े हुए. थोड़ी देर बात की, जब फाटक बंद हुआ तो दोनो पेट्रोल पंप के बाहर निकल गए. जैसे ही ट्रेन पास आई वैसे ही बलजीत ने प्रीतपाल को ट्रेन आने का इशारा किया. इतने में ही प्रितपाल ने हाथ में रखे कुछ कागजात हाथ से फेक दिया और रेल लाइन को और भागा जहां पहले बलजीत ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की फिर प्रीतपाल ट्रेन के नीचे आ गया. (नीचे देखे सरेंडर करने वाले आरोपी की तस्वीर, जिसको आत्महत्या के पहले बांटा गया था)

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वह जोर जोर से ये कह रहा था कि उसका भाई हत्यारा है, और लोग वो कागजात थाने में दे दे. इतना कहते हुए उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने भाई के फोटो पर हत्यारा भी लिखा था. इधर गुरुवार दोपहर आरोपी परमजीत सिंह सैनी ने न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया है. बता दे कि प्रीतपाल सिंह सैनी की पत्नी ने अपने जेठ परमजीत सिंह सैनी द्वारा बीते एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए 16 दिसंबर 2020 को बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की. प्रितपाल अपने परिजनों के साथ पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं था. इधर परमजीत सिंह केस उठाने के लिए दबाव भी बनाने लगा. प्रीतपाल को मंत्रियों के भी फोन आने लगे. इसी से परेशान होकर उसने बेटी के साथ आत्महत्या कर ली.






