
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राखा मोड़ के पास 29 मई को कपड़ा व्यापारी नितेश अग्रवाल के घर पर घुसकर लूटपाट और फायरिंग करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में विजय कुमार चंद्रवंशी और भुवनेश्वर पात्रो उर्फ भुवन शामिल है. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया था. इधर पुलिस ने विजय की निशानदेही में एक ओर देसी कट्टा भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि मई 2019 में पवन कुमार गुप्ता पर फायरिंग करने के मामले में विजय कुमार चंद्रवंशी की भी संलिप्तता सामने आई है. इसके अलावा कदमा थाना क्षेत्र में सितंबर 2020 में व्यवसाई से लूट करने के मामले में भी चंद्रवंशी का हाथ रहा है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि 29 मई को नितेश अग्रवाल के घर पर घुसकर भुवेनेश्वर और विजय ने लूट का प्रयास किया था जबकि दिलीप निगरानी रख रहा था. दोनो ने नितेश के दुकान में रखे 2000 रुपए लूट लिए और नितेश पर फायरिंग करने का प्रयास किया पर गोली नहीं चली. भागने के क्रम में देसी कट्टा मौके पर ही गिर गया जिसके बाद से दोनो फरार चल रहे थे. इनकी निशानदेही में पुलिस ने दो देसी कट्टा, तीन मोबाइल, एक गोली, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और कुछ नकद बरामद किया है. तीनो के खिलाफ जिले के कई थानों में आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज है. अपराधियों की गिरफ्तारी में डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा, घाटशिला और डुमरिया पुलिस ने अहम भूमिका निभाई.











