
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर में एक व्यक्ति को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी समीर ढलाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने समीर को मानगो गौड़ बस्ती स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ कदमा थाना में वर्ष 2020 में ही मामला दर्ज कराया गया था. कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पूर्व में एक व्यक्ति से समीर ने नशा करने के लिए पैसों की मांग की थी. पैसा नहीं देने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और उनकी मोबाइल छीन ली थी. शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.











