
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत धानचटानी स्थित वन विभाग की जमीन पर एक व्यक्ति का शव पेड़ की टहनी से लटका पाया गया. शव पर कीड़े लग चुके थे. शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई है. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. घटना स्थल मेन रोड से करीब 200 मीटर अंदर की तरफ है. मृतक का शव एक पेड़ के सहारे धोती से लटका मिला है. पुलिस शव की पहचाना में जुट गई है.

















