
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पिपला रोड निवासी विक्रांत कुमार झा से सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती निवासी उदय सिंह और विजय कुमार सिंह द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 65 हजार 500 रुपए ठगी कर ली गई. इस मामले को लेकर विक्रांत ने सिदगोड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इधर सोमवार को पुलिस ने उदय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर विक्रांत से पैसे लिए नौकरी नहीं लगने पर जब विक्रांत ने पैसे मांगे तो दोनो ने पैसे वापस करने से मना कर दिया.













