
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के फायर ब्रिगेड के पूर्व कमेटी मेंबर आशीष सिंह के खिलाफ एक विवाहित महिला के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है. आशीष कुमार सिंह और उसके साथी पंकज के खिलाफ सोनारी थाना में लिखित शिकायत की गयी है. इसके अलावा महिला थाना प्रभारी, डीएसपी और महिला आयोग से भी इसकी शिकायत की गयी है. शिकायत में यह कहा गया है कि टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड के पूर्व कमेटी मेंबर सोनारी निवासी आशीष कुमार सिंह और उसके दो तीन दोस्तों ने उसके साथ बदतमीजी की है. उक्त महिला हरिजन समाज से आती है, जिस कारण उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जातिसूचत शब्दों का इस्तेमाल कर उसका लज्जा भी भंग करने की कोशिश की गयी. उसके साथ अश्लील हरकत भी किया गया, यह भी आरोप लगाया गया है और सोनारी थाना परिसर से ही जबरन खींचकर उसको बाहर निकालकर मारपीट की गयी थी. यह भी आरोप लगाया गया है कि आशीष नामक व्यक्ति द्वारा बार बार उसे धमकी दी जा रही थी कि उसको निर्वस्त्र करके मारेंगे. महिला का कहना है कि वह एक समाजसेवी भी है और समाज में उसका एक अलग पहचान है, लेकिन उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके लिए दोषी पर कार्रवाई की जाये.













