
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में अनिकेत तिवारी की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की थी. पुलिस ने इस मामले में तीनों की पहचान कर ली है. वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. संभवतः पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा कर देगी. मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत को हत्या का कारण उसके द्वारा सभी को प्रताड़ित करना था. हत्यारे उससे परेशान हो गए थे जिस कारण उन्होंने अनिकेत की हत्या का प्लान बनाया और उसे अंजाम दिया. अनिकेत की हत्या उस वक्त की गई जब वह काफी नशे में था. तीनो हत्यारों में से एक ने उसे जमीन पर गिराकर उसके दोनो हाथ पकड़ लिए, दूसरे ने उसका पैर पकड़ा और तीसरे ने उसकी छाती पर बैठकर उसके गले को रेत डाला. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. बुधवार सुबह घटना कि जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की ओर हत्यारे तक पहुंच गई. बता दे कि बुधवार तड़के जोन नंबर 3 में अनिकेत तिवारी का शव पाया गया था. धारदार हथियार से अनिकेत का गला रेतकर उसकी हत्या कि गई थी. हत्या के बीती रात पुलिस को इलाके में मारपीट की सूचना मिली थी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ भी नही मिला था. दूसरे दिन सुबह अनिकेत का शव पाया गया था.
















