
जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पिछले 3 महीनों में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यूनियन की ओर से विदाई दी गई. लगभग 20 कर्मचारी इसमें शामिल हुए जिन्हें उनके क्षेत्र के कमिटी मेम्बरों ने माला पहनाकर स्वागत किया. अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और शॉल ओढ़ाकरर उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में कमेटी मेंबर एक्टिव मेंबर उपस्थित हुए. कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार को कार्यक्रम में रखा. मुख्य रूप से यूनियन द्वारा किए जा रहे विदाई समारोह एवं लगातार मजदूर हित में कार्य को सराहा और तालमेल से बेहतर यूनियन चलाने का आशा व्यक्त किया. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास हर एक मजदूर मान-सम्मान और इज्जत प्रदान करना है. आरके सिंह ने कहा है कि वे चाहते हैं कि हर व्यक्ति स्वाभिमान के साथ काम करें और सम्मान के साथ सेवानिवृत हो. सेवानिवृत होने के बाद समाज में सहयोग करें और यूनियन को भी वैचारिक रूप से सहयोग दें. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करें यही भगवान से प्रार्थना है. इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब का आशीर्वाद और स्नेह की आवश्यकता हम लोगों को लगातार है. सबकी दुआओं से ही आने वाले समय के तमाम चैलेंज को यूनियन पूरा कर सकेगी. इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने किया.




