
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर भाजपा नेता अभय सिंह और प्रशासन के बीच हुए विवाद को किसी तरह शांत किया ही गया था कि फिर से एक नया विवाद सामने आ गया है. मामले को लेकर झामुमो नेता बाबर खान ने साकची थाना में भाजपा के अभय सिंह के खिलाफ विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने शिकायत में बताया था कि अभय सिंह और जमशेदपुर के उपायुक्त के बीच बहस चल रही थी. इसमें अभय सिंह ने यह कहा था कि शहर में मस्जिद द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, प्रशासन उसे नहीं रोकती. (नीचे पूरी खबर देखें, वीडियो देखें)
इस बात से विशेष समुदाय के भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस बयान के बाद अभय सिंह को बयान वापस लेने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था जो कि शनिवार की दोपहर 2 बजे पूरा हो गया. इसके बाद उन्होने साकची थाना में अभय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत कर 48 घंटे में अभय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी. बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई. सोमवार को इसी मामले को लेकर उन्होंने आप से शिकायत की है. उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा.





