
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह वर्कर्स फ्लैट नंबर एच 2 में चोरी हो गई. घटना के समय फ्लैट मालिक मो एहतेमाशुद्दीन अपने परिवार के संग शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वे जब रात 10 बजे शहर पहुंचे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में चोरी हुई है. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जानकारी देते हुए एहतेमाशुद्दीन ने बताया कि रांची में उनके साले की शादी थी. वे पूरे परिवार के संग शुक्रवार को रांची गए थे. आज जब रात को 10 बजे रांची से लौटे तो पाया कि घर के दरवाजे में लगा ताला नहीं है. अंदर कमरे में गए तो पाया की सारा सामान बिखरा हुआ है और टूटा हुआ ताला फ्रिज के ऊपर रखा है. चोरों ने अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे नकद और गहनों की चोरी की है. चोरों ने नकद और गहनों समेत कुल 2 से 3 लाख की चोरी की है.












