
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटिगोड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल के घर के बाहर दीवाल पर लगी दो सीसीटीवी कैमरों की चोरी दीपावाली की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था. इस मामले की लिखित शिकायत प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया था. सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर इस कांड को पूरा करने में संलिप्त अपराधी का पहचान किया गया एवं कांड का उदभेदन किया गया. उक्त कांड सिताडागा हरिजन बस्ती गांव निवासी विशु मुखी के बेटा समीर मुखी उम्र 21 को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी किए गए दो सीसीटीवी कैमरा को विधिवत बरामद किया गया है उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.















