
जमशेदपुर : भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हमला करने वालों की अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसको लेकर आदिवासी मुंडा समाज गुस्से में है. जमशेदपुर के सोपोडेरा स्थित आदिवासी मुंडा समाज की एक अति आवश्यक बैठक रूद्र मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन मध्य सारजमदा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रकाश सांडिल कर रहे थे. मुंडा समाज की बैठक में, पिछले 2 नवंबर को आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमला की कड़ी निंदा की गई एवं सर्वसम्मति से कहा गया कि राम सिंह मुंडा के ऊपर हमला कराने वाले साजिशकर्ता, एवं हमलावर की गिरफ्तारी अविलंब होनी चाहिए अन्यथा 15 नवंबर के बाद आदिवासी मुंडा समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. विदित हो कि 2 नवंबर को राम सिंह मुंडा के ऊपर जमशेदपुर के सोपोडेरा उनके घर के पास ही, कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा, जानलेवा हमला किया गया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे. श्री मुंडा का इलाज टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है. बैठक में मुख्य रूप से रूद्र मुंडा, प्रकाश सांडिल, प्रभु राम मुंडा, मधुसूदन मुंडा, करम सिंह मुंडा, दुर्योधन मुंडा, धन सिंह मुंडा, डोमन मुंडा, सुनील सांडिल, कालीचरण मुंडा, बुधराम शंख मुंडा, सुलेखा सांडिल लाल बहादुर मुंडा, सीमा मुंडा, राजेश नाग ,संजू कश्यप जगमोहन कच्छप, संजू नाग, जुगल मुंडा, ऋषि सांडिल, अमन कच्छप, जगरनाथ मुंडा, विवेक मुंडा, विश सामंत, सिद्धार्थ टूटी, राहुल नारायण सामंत, बंशीधर सामंत, बादल मुंडा, विशाल मुंडा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए.












