जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी निवासी किरण देवी के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त किरण देवी परिवार समेत घाट पर गई थी. घाट से जब वापस लौटी तो उनके होश उड़ गए. घर के मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था और घर पर सारा सामान बिखरा हुआ था. किरण देवी ने तत्काल इसके सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर सूचना पाकर कांग्रेस कार्यकर्ता ईश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना के संबंध में किरण देवी ने बताया कि उनके पति दिल्ली में रहकर काम करते है. घर पर उन्होंने छठ व्रत किया था. पूजा को लेकर सभी सुबह चार बजे पास ही के घर गए थे. पूजा कर जब वापस आए तो देखा की ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर गए तो पाया कि सारा सामान बिखरा हुआ है. चोर घर में रखे 11 हजार नकद समेत 3 लाख के गहने अपने साथ ले गए है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







