
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बेल्डीह छठ घाट में गुरुवार सुबह बम और गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि विक्की नंदी अपने पार्टनर के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सपरिवार अपनी गाड़ी पर बैठा ही था कि तभी उस पर किसी ने बम और गोलियों से हमला कर दिया. इससे पास ही मौजूद एक 15 वर्षीय युवती के पैर में गोली का छर्रा लग गया. बम लगने से विक्की और छर्रा लगने से युवती दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. (नीचे पूरी खबर देखें)

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. विक्की नंदी का कार भी इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद छठ घाट पर सनसनी फैल गई. हमले में कृति समेत दो महिला को चोटें लगी है. स्पिलिंटर विक्की, दो महिला और कृति को लगा है. वैसे कृति को यह मालूम ही नहीं चला कि उसको क्या लगा है. वह अस्पताल पहुंची तो बोली कि पत्थर लग गया है, लेकिन हकीकत यह है कि उसको बम का स्पिलिंटर लगा है. वहां स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. (नीचे पूरी खबर देखें)

आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच करने पहुंची है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है. मौके से पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गयी है. उससे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.







