
जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची जेल चौक के पास एक कार के बिजली के पोल से टकराने के बाद बिष्टुपुर में भी एक कार डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई. इस घटना में कार सवार दो महिला और दो पुरुष बाल बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को बाहर निकाला गया. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को सड़क के किनारे किया. मिली जानकारी के अनुसार सभी मानगो के डिमना के रहने वाले है और बिष्टुपुर में किसी काम से आए हुए थे. वापस जाने के क्रम में बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास कार अचानक से अनियंत्रित हो गई. तेज़ रफ्तार में होने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई.













