
जमशेदपुर : .पुलिस वालों को आरोपी की पिटाई की तस्वीर तो आपने देखी होगी, मगर जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना के सामने ठीक इसके विपरीत देखने को मिला. यहां ट्राफिक चेकिंग में बाइक सवार की रंगदारी साफ देखी गयी, जो ट्राफिक जवानों उलझा और पुलिस जवानों पर मुक्का चलाने लगा. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उसे ट्राफिक जवान जबरन पकड़ कर थाना ले गए, जहां थाना अंदर ले जाने में भी जवानों के पसीने छूटते दिखे. इस घटना पर सिटी एसपी ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालना कानून के खिलाफ है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि यदि आप पुलिस जवान या किसी भी सरकारी पदाधिकारी से उलझते हैं, तो आपके खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं के तहत मामला दर्ज हो सकता है. ऐसे में आप जेल के अंदर नजर आयेंगे.







