
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत विवेक नगर रोड नंबर 4 निवासी 45 वर्षीय टुनटुन तिवारी ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर के लोग काम से बाहर गए थे. जब वे लोग वापस आए तो टुनटुन का शव फंदे से लटका पाया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार टुनटुन नशे का आदि था. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
आठ माह साथ रहने के बाद शादी से किया इंकार, मारपीट कर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मामला
कदमा भाटिया बस्ती निवासी 36 वर्षीय एक महिला ने गोलुमरी निवासी एजाज अहमद पर गाली गलौज कर मारपीट करने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत के अनुसार आठ माह पहले एजाज उसके घर पर एसी ठीक करने आया था दोनो उस समय से एक दूसरे को जानते है. इसी बीच एजाज ने उसके साथ गली गलौज करते हुए मारपीट की. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.













