
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत तामुलिया के सेवालाल केवट शिव मंदिर में पूजा करने गए स्थानीय निवासी नितेश गिरी पर टार्जन नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में नितेश के हाथ में चोट आई है. घटना के बाद नितेश में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. इधर हिंदूवादी संगठन थाना पहुंचे और टार्जन पर कार्रवाई की मांग की. मिली जानकारी के अनुसार नितेश पूजा करने मंदिर में आया था. टार्जन द्वारा पूजा करने आए नितेश को पूजा करने से मना किया गया और अचानक चाकू से उसके गले पर वार करने का प्रयास किया गया. इस बीच नितेश के लिए द्वारा हाथ से चाकू को रोक लिया गया जिससे वह घायल हो गया. नितेश ने बताया कि इससे पूर्व भी टार्ज़न द्वारा उस पर हमला किया जा चुका है.














