
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच एनएच-33 पर सोमवार की दोपहर पिकअप वैन (गाड़ी संख्या ओडी 01 एबी 9784) अज्ञात टैंकर के बीच हुई टक्कर में पिकअप वैन चालक की मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गये है. मृतक चालक की पहचान ओड़िशा के बालेश्वर के सिंगापुर के निवासी शेख हफीजुद्दीन के रूप में हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना के पश्चात पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटनास्थल से घायल अवस्था में उसे 108 एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर शंकर टुडू ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर धालभूमगढ़ थाना ले गयी है और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.













