
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत ब्रांच रामटेकरी रोड स्थित कामसा स्टील के कार्यालय में लूट करने के मामले में मुख्य आरोपी बॉबी सुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से ही बॉबी फरार चल रहा था. इधर कुछ दिनों से वह शहर में ही घूम रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर एक टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में राकेश बहादुर, प्रीतपाल सिंह अभिषेक कुमार को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दे कि जुगसलाई रामटेकरी रोड स्थित कामसा स्टील के कार्यालय में घुसकर दो हथियार बंद अपराधियों ने वहां काम करने वाले बजरंग लाल शर्मा को पिस्टल दिखाकर 9.83 लाख की लूट कर ली थी. घटना के समय दो युवक अंदर घुस हुए जिसमे से एक ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और दूसरे में बंदूक निकालकर उसके बट से मारकर घायल कर दिया. फिर दोनो ने अलमारी की चाबी ली और अलमीरा में रखे 9.83 लाख रुपए लूटकर कमरे को बाहर से बंद कर पैदल ही फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में अभी तक हथियार नहीं बरामद किया है.














