
जमशेदपुर : साइबर ठग एक बार फिर लोगों से पुराने अंदाज में ठगी कर रहे है. ठग लोगों से उनका एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपेयरी देते और ओटीपी पूछ ठगी कर रहे है. ताजा मामला जमशेदपुर के मानगो निवासी सैयद सफीउल्लाह के साथ का है. साइबर ठगों ने सफीउल्लाह से उनकी बैंक से जुड़ी जानकारी ली और उनके खाते से 3.49 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली. जानकारी मिली ही पीड़ित ने तत्काल साइबर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. शिकायत में बताया गया कि उनका खाता इंडसैंड बैंक के मानगो शाखा में है. खाते में एलआईसी का पेमेंट नही आने पर उन्होंने बैंक का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च किया. गूगल में मिले नंबर 180041204155 पर फोन किया. फोन रिसीव करने वाले ने कहा कि वो उन्हे दूसरे नंबर से फोन करेगा. थोड़ी देर बाद 89275566972 नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया. फोन करने वाले ने कहा की वह मिनट में पैसे मंगवा देगा. इसके लिए उसने एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपेरी डेट मांगा. जानकारी देने के बाद उनके मोबाइल पर पांच बार ओटीपी आया. ओटीपी बताने के बाद उनके खाते से कुल 3.49 लाख रुपए कट गए. जब उन्होंने बैक में जाकर जानकारी ली तो पता चला की ठगों ने उनके एफडी को भी तोड़कर सारे रुपए ट्रांसफर कर लिया है. वहीं एक दूसरे मामले में ठगों ने काशीडीह निवासी विमलेश गुप्ता के खाते से 21,600 रुपए की निकासी कर ली. विमलेश ने मिशो ऐप से एक साड़ी मंगाई थी जिसे 2 जनवरी को डिलीवर होना था. डिलीवर नहीं होने पर उन्होंने गूगल पर ऐप का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उसपे कॉल किया. ठग ने उनके मोबाइल पर एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया और खाते से 21,600 की निकासी कर ली.












