
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार के घर पर घुसकर जामलेवा हमला किया गया. हमलावर ने प्रिंस के घर में घुसकर उसपर फायरिंग कर दी. गोली प्रिंस के गले को छूते हुए निकल गई. इधर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. परिजनों ने प्रिंस को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रिंस एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है. मिली जानकारी के अनुसार हमलावर का नाम अमन पाठक है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














