
चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पीएलएफआइ के वांटेड नक्सली डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसको बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी अजय लिंडा ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि डेबरा को 2 फरवरी को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह एक मोटरसाइकिल पर लोढ़ाई की तरफ से सोनुआ की ओर जा रहा था. बताया जाता रहा है कि डेबरा बरजो पोड़ाहाट की तरफ किसी से मिलने जा रहा था. इस सूचना पर टीम का गठन किया गया और सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग लगा दी. चेकिंग के दौरान लोढ़ाई की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग सोनुवा की ओर जाते दिखे. पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतकर भाग निकला. पुलिस बल ने उसको दौड़ाकर पकड़ लिया. पुलिस ने उसको दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ में डेबरा बरजो ने नक्सलियों के बारे में कई जानकारी दी है. 21 वर्षीय डेबरा पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के सिकुड़ा गांव के हरसू कोचा का रहना वाला है. उसको पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसको जंगल और पहाड़ से लूटी गयी एक मोटरसाइकिल, बुरुकेबरा गांव की पहाड़ी की झाड़ी एस एक मशीनगन (कार्बाइन), नाइन एमएम की सात गोलियां, एक खाली मैगजीन, पीएलएफआइ की चंदा रशीद समेत अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया है. उनके खिलाफ नक्सली हिंसा के 8 मुकदमा दायर है, जिसमें सोनुवा थाना में दो केस, गोइलकेरा थाना में 3 केस और गुदड़ी थाना में 3 केस दर्ज है. इस टीम में सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल के अलावा सब इंस्पेक्टर वीरणि कुमार, सब इंस्पेक्टर सोनु कुमार, लोढ़ाई ओपी के सब इंस्पेक्टर राम सूरत यादव, एएसआि खेला मुर्मू, एएसआइ दिलीप कुमार बास्के, एएसआइ अशोक विश्वकर्मा, सैट 2 और तीन सैट 3 के जवान शामिल थे.


















