
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे मुसाबनी थाना अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी निवासी रमेश साव उर्फ राजेंद्र साह ने विवाद के बाद अपने ही पड़ोसी शेख फिरोज की बाइक को आग लगा दी. घटना 2-3 जनवरी की देर रात की है. आग से धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना शेख फिरोज को दी. लोगों ने अपने स्तर से बाइक पर पानी डालकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया पर बाइक पर काबू ना पा सके. बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. इस घटना के बाद शेख फिरोज ने रमेश के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने रमेंश को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में रमेश ने बताया कि छोटी छोटी बात को लेकर अक्सर शेख फिरोज के साथ बहस होती थी. जिससे वह तंग आ चुका था. इसी कारण उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





