• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 4, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-mango-rape-case-मानगो के चर्चित सहारा सिटी नाबालिग रेपकांड में मानवाधिकार आयोग ने स्पीड की जांच, सीबीआई जांच की ओर बढ़ रहा केस, जानें क्या है ताजा अपडेट

jamshedpur-mango-rape-case-मानगो के चर्चित सहारा सिटी नाबालिग रेपकांड में मानवाधिकार आयोग ने स्पीड की जांच, सीबीआई जांच की ओर बढ़ रहा केस, जानें क्या है ताजा अपडेट
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित मानगो सहारा सिटी नाबालिग बलात्कार कांड मामले पर दिलचस्प मोड़ आ गया है. एक ओर मामला जमशेदपुर के सक्षम न्यायालय सुनवाई हो रही है और इसमें तीन लोगों को सजा सुनाया जा चुका है जबकि डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत करीब 22 रसूखदारों पर अलग से केस चल रहा है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली ने इसी मामले पर अपनी जांच को एक बार फिर से तेज़ कर दिया है. पूरे मामले मे अब तक न्यायालय स्तर पर आये ताज़े अपडेट पर आयोग के अन्वेषण अधिकारी जीतू साकिया ने मानवाधिकार कार्यकर्त्ता मनोज मिश्रा से दूरभाष पर इस मामले मे समस्त अपडेट मांगते हुए पूरे मामले पर अपना मंतव्य देने का आग्रह किया है. मनोज मिश्रा ने मामले से जुड़े सम्पूर्ण डिटेल देते हुए बताया कि जमशेदपुर के सक्षम न्यायालय द्वारा मामले पर तीन गिरफ्तार अभियुक्तो को उम्र कैद की सजा सुना दी गयी है. मामले मे शामिल अन्य को सीआरपीसी की धारा 319 के तहत आरोपी भी बनाया है, जो जमशेदपुर शहर के काफ़ी प्रभावी लोगो मे शुमार है. मनोज मिश्रा ने मामले पर अपना मंतव्य देते हुए आयोग से आग्रह किया है कि चूंकि मामले मे अन्य आरोपी काफ़ी प्रभावी तथा खाकी के साथ खादी गठजोड़ है, अतएव पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई के पास भेजनें हेतु सिफारिश की जानी चाहिए. उन्होने आयोग से मामले को सीबीआई जांच के लिए भेजे जाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश करने का अनुरोध करते हुए अपना मंतव्य प्रस्तुत किया है.
ये है मामला
मानगो सहारा सिटी की एक नाबालिग ने मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो व अन्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया था कि बच्ची के साथ इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो ने दुष्कर्म किया है. वही दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया. वीडियो दिखाकर डरा-धमका कर बच्ची के साथ देह व्यापार कराया गया. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि श्रीकांत महतो को कोर्ट से जमानत मिल गयी. इंद्रपाल सैनी और शिव कुमार महतो फिलहाल घाघीडीह जेल में हैं. इस मामले में पीड़िता ने बाद में पुलिस को बताया था कि एमजीएम थाना में तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी और डीएसपी अजय केरकेट्टा ने भी दुष्कर्म किया था. इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर कई लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
22 जनवरी 2022 को तीन लोगों को सजा सुनायी गयी, 22 पर हो रही कार्रवाई
शनिवार को जो फैसला आया है, वह इस कांड के नामजद आरोपी इंद्रपाल सिंह सैनी, शिवकुमार महतो और श्रीकांत को लेकर आया है क्योंकि ये तीन ही इस मामले में पहले नामजद (जिनके नाम से केस हुआ था) थे. बाद में उसमें कई नाम और जुड़े थे, जिसमें पुलिस के पदाधिकारी और रसूखदार लोग भी थे. 22 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाने को कोर्ट पहले ही मंजूरी दे चुका था, जिसका मामला अलग से चलता रहेगा. इस मामले में धारा 319 के तहत सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मैन्यर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, शाहिद, अभिषेक मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, इंस्पेक्टर सह उलीडीह के पूर्व थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, अजय केरकेट्टा, लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू द्विवेदी, करीम केबुल वाला, तस्मीम अहमद, राजेश सिंह और तनुश्री नायक को भी आरोपी बनाया गया है. इस मामले में एक डीएसपी भी आरोपी है अजय केरकेट्टा, जो हाईकोर्ट से स्टे मिला है जबकि इस कांड में तत्कालीन थानेदार इमदाद अंसारी भी है. सबके खिलाफ केस चल रहा है, सिर्फ उनकी गिरफ्तारी पर स्टे दिया गया है. इस मामले में राजनीतिज्ञ भी शामिल है, जिन पर अलग से सुनवाई चलती रहेगी. इन पर ट्रायल चलेगा और बाद में उनको लेकर भी फैसला आयेगा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
Jamshedpur-Rural-Theft : बहरागोड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur-Rural-Theft : बहरागोड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

jamshedpur-corona-vaccination-जमशेदपुर के निजी विद्यालयों के प्रिंसिपल, आंगनबाड़ी सेविका को 15 से 18 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने सख्त निर्देश, 8 फरवरी से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत 11 थाना क्षेत्रों में किया जाएगा सर्वे, घर-घर जाकर वैक्सीन से वंचित बच्चों को किया जाएगा चिन्हित

jharkhand-ex-cm-raghuvar-das-corruption-issue-झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ एसीबी जांच को लेकर सियासत गर्मायी, jmm-झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता का बयान-रघुवर दास जी, आपकी सरकार का कैबिनेट मंत्री आपके भ्रष्टाचार के कारण मीटिंग में नहीं जाता था, आप पारदर्शिता की बात न करें, यह सरकार अबुआ दिशुम, अबुआ राज वाली सरकार, bjm-सरयू राय की पार्टी भाजमो ने कहा-रघुवर करें जेल यात्रा की तैयारी, bjp-भाजपा बोली-झूठ का परदाफाश होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News