
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राजलाबांध में बीती रात मधुकंठ घोष के घर में रह रहे किरायेदार बिकास कुमार के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नगद 20 हजार रूपए समेत एक जोड़ा कान की बाली की चोरी कर ली और फरार हो गये। बिकास कुमार ने बताया कि परिवार के साथ दो फरवरी को रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने पश्चिम बंगाल के गिधनी गये थे। शादी समारोह के बाद जब शुक्रवार को घर आकर देखा तो घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है। घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है, तब मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने सूचना पाकर तत्काल थाना को जानकारी दी। सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरव, इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली साथ ही परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गये हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।





