
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बेचिंग प्लांट गेट के पास प्रीति कुमारी का मोबाइल छिनतई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कपाली गौस नगर निवासी सुभान अंसारी उर्फ बाबू और दिलशाद अंसारी शामिल है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही में छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. बता दे कि 2 दिसंबर को आरोपियों ने प्रीति कुमारी को मोबाइल छीन लिया था. घटना के बाद प्रीति ने बर्मामाइंस थाना में मामले की लिखित शिकायत की थी. शिकायत के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





