
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह से काली मंदिर जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर बिपिन बिहारी राय से उनकी बाइक लूट फरार हो गया. बिपिन बिहारी किसी तरह आजाद नगर थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. बिपिन बिहारी के साथ पुलिस घटना स्थल पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया. बिपिन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता है, वह मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है और जमशेदपुर के टेल्को के जेम्को में रह रहा है. बिपिन ने पुलिस को बताया की वह अपने साथी किंकर भारती के साथ दलमा पहाड़ घूमने गया था. लौटने के क्रम में दोनो पेशाब करने के लिए रुके थे. पेशाब करने के दौरान ही एक व्यक्ति उनके पास आया और जय भद्रकाली बोलते हुए चाकू निकाल लिया. चाकू देखकर वह दर गया. उस व्यक्ति ने चाकू लहराते हुए बाइक ली और बाइक लेकर काली मंदिर की ओर फरार हो गया. इधर पुलिस ने मामले को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.




