
जमशेदपुर : एमजीएम थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद किया है. पुलिस ने 6 भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है. इसके अलावा मौके पर भरी मात्रा में जावा महुआ को भी ठिकाने लगाया गया है. पुलिस अवैध देसी शराब को जब्तबकर थाना ले गई जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की गई है. पुलिस भट्ठी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
एमजीएम अस्पताल के पास महिला से पर्स व मोबाइल छीनने वाला धराया, मोबाइल बरामद
साकची पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के पास से महिला का पर्स और मोबाइल छिनतई करने के मामले में सीतारामडेरा आदर्श नगर निवासी सागर शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सागर के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस सागर के साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
आजादनगर में गांजा बेचते धराया युवक
आजादनगर पुलिस ने चेपापुल के पास छापेमारी कर गांजा बेचते शेख साजिद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 38 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि नशे और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है.



