
गोविंदपुर हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
गोविंदपुर हाल्ट के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर टाटानगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है.
बर्मामाइंस में गार्ड से लूट करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड से लूट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिद्धू कान्हु बस्ती निवासी पिंटू घोष को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अन्य आरोपी अभी भी फरार है. बता दे कि 10 मार्च को गार्ड को रोककर कुछ युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पिंटू घोष को गिरफ्तार किया है.पिंटू घोष पूर्व में भी जेल जा चुका है.
परसुडीह में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह पोस्टऑफिस के पास गोलू पात्रो पर जानलेवा हमला करने के आरोपी निखिल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना 14 अक्टूबर 2021 की है. इस मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे है. पुलिस अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दे कि 14 अक्टूबर की रात को हमलावरों ने गोलू पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था. घायल अवस्था में गोलू घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था.





