
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में रोहित पासवान हत्याकांड मामले के आरोप में फरार चल रहे आरोपी सन्नी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर सन्नी को भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेव कर्मकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स लेकर बस्ती भी पहुंची पर आरोपी अब तक फरार है. पुलिस भी इलाके में लगातार गश्ती कर रही है जिससे डर का माहौल बना हुआ है. बता दे कि रविवार शाम पुलिस रोहित पासवान हत्याकांड के आरोपी सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस उसे गिरफ्तार कर वाहन में बिठा ही रही थी कि बस्ती के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया था जिससे मौका देख पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था. पुलिस ने भी मौके पर लाठियां चला दी थी जिससे एक युवक भी घायल हो गया था. फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे है.





