
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क राखा के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात रॉयल एनफील्ड (जेएच 05सीयू-8923) सह राखा निवासी रंजन कुमार गुप्ता जादूगोड़ा से अपने घर की ओर आ रहे थे कि रास्ते के बीचोंबीच एक कुत्ता आ गया, उसे बचाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर उलट गयी. हालांकि इस दुर्घटना में वाहन चालक रंजन को किसी प्रकार से चोटे नही आई. स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक को उनके घर पहुंचा दिया गया.






