
जमशेदपुर : कोल्हान (जमशेदपुर) की एसीबी की टीम ने चाईबासा के सदर प्रखंड के पंचायत सचिव सागर लाबुरी को 11 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. टीम उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में सुखलाल पुर्ती ने एसीबी को शिकायत की थी. सुखलाल ने एसीबी को बताया कि तलाब के लिए सरकार की ओर से 2,49,900 रुपये की राशि अवंटित हुई थी. सरकार की ओर से उसे कुछ राशि प्राप्त हो चुकी थी. शेष 63 हजार रुपये पास करने के लिए सागर लाबुरी ने 12 हजार रुपये घूस की मांग की थी. घूस नहीं देने पर उनकी राशि पास नहीं कर रहे थे. . बाद में 11 हजार रुपये में बात बनी प्रारंभिक जांच में एसीबी ने आरोप को सही पाया और गुरुवार को 11 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. 59 वर्षीय सागर लाबुरी छह माह के कार्यकाल के बाद रिटायर होने वाले थे. फिलहाल एसीबी की टीम उन्हे लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी है.





