जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती सी ब्लॉक में नाबालिग को बहला-फुसला कर घर से भगाने और उसके साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. वहीं पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना 25 मई की बतायी जाती है. युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर घर से ले गया था. अगले दिन उन्हें टाटानगर स्टेशन परिसर में चाइल्ड लाइन के लोगों ने पकड़ा और गोलमुरी पुलिस को सुपूर्द कर दिया था. पीड़िता ने अपनी मां को बताया था कि युवक ने उसके साथ गलत किया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.






