
जमशेदपुर : आरपीएफ पोस्ट झारसुगुड़ा की देखरेख में आरपीएफ डॉग मैक्स का उपयोग करते हुए आरपीएफ ने ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत एक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान बुधवार सुबह लगभग 8 बजे संबलपुर छोर की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आने वाले एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जेरी बोरा के साथ दो व्यक्ति बहुत ही भयावह और संदिग्ध तरीके से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते देखे गए. संदेह होने पर प्लास्टिक बोरा की जांच की गई और उसमें गांजा होने का संदेह होने पर मादक पदार्थ पाया गया. पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम और पते का भी खुलासा किया. इनमें सोनपुर का आशीष सेल्मा और रिंकू बैग शामिल है. बैग में 28 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया की वे गांजा को बिलासपुर में हैंड ओवर करने वाले हैं. आरपीएफ ने गांजा सहित दोनों आरोपियों को आबकारी विभाग की एसआई चिन्मय दलाई व बंदना पटनायक को सुपुर्द कर दिया गया. 28 किलोग्राम गांजा का मूल्य 1,40,000 रूपये आका गया. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ ने इस संबंध में मामला सं. 21/22-23, यू/एस 20(बी) (ii) (सी) एनडीपीएस अधिनियम 1985 दर्ज कर आबकारी स्टेशन झारसुगुडा (ओडिशा) में दर्ज कराया गया और उन्हें गुरुवार को न्यायालय झारसुगुड़ा में पेश कर जेल भेज दिया गया.







