जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के अंर्तगत मंगला हाट के पास पुलिस ने रविवार की रात के 1.30 बजे के आसपास अज्ञात व्यक्ति ने 100 डायल के माध्यम से सूचना दी कि मरीन ड्राइव में कुछ लोग शराब पीकर कर हुड़दंग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर कदमा पीसीआर के प्रभारी एएसआई विरेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे थे. घटनास्थल पर चौधरी कॉम्पलेक्स टैंक रोड कदमा निवासी अमित दुबे और कल्पना अपार्टमेंट रोड नंबर 6 रामनगर का अरविंद कुमार सिंह मौजूद थे, जो सिगरेट पी रहे थे. प्रभारी द्वारा उन लोगों को समझाया गया और वापस घर जाने को कहा गया, जिसके बाद इन दोनों ने एएसआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी देते हुए सिगरेट का धुंआ उनके मुंह पर छोड़ने लगा. समझाने के बाद भी जब उन पर कोई असर नहीं हुआ तो तब उन्होंने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद फोर्स की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए. कदमा पुलिस ने सभी ने खिलाफ कदमा थाने में मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.







