चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के इपिलसिंगी गांव में जमीन विवाद को लेकर 30 वर्षीय सोमा बोदरा पर तीर से वारकर हत्या कर दी गयी. हत्या जमीन विवाद को लेकर किया गया. इस मामले में सादो पिंगुआ आरोपी है. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर शनिवार को बैठक बुलायी गयी थी. सादो पिंगुआ और मृतक सोमा बोंदरा को बुलायी गयी थी. लेकिन सादो पिंगुआ नहीं आया. सोमा बोदरा मछली पकड़कर खरीदने के लिए बाजार गया था. वापसी के दौरान घात लगाये बैठे सादो पिंगुआ ने उस पर तीर से महला कर दिया. तीर सोमा के पेट में जा लगी. घटना के बाद उसको सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको एमजीएम अस्पताल रेफर किया गयगा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. बताया जाता है कि सादो पिंगुआ और सोमा बोदरा के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कि इस तरह का हमला कर दिया गया.





