साकची सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स से बजाज फाइनांस से फर्जी दस्तावेज के आधार पर सोफा लेने वाला गिरफ्तार
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड स्थित सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स से 90 हजार रुपये का सोफा बजाज फाइनांस कंपनी के माध्यम से खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बजाज फाइनांस से फर्जी दस्तावेज के आधार पर सोफा ले लिया गया था, जिसको लेकर बिहार के सहरसा जिले के बख्तियारपुर खिजुरी के रहने वाले अमरेश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार और जसबीर सिंह के खिलाफ एफआइआर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला अभिजात आनंद ने दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमरेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
गोविंदपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से 11 जुलाई की रात 8 बजे एक नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज किया गया है. यह अपहरण सोएब खान नामक व्यक्ति के खिलाफ दायर किया गया है. इसमें शादी का झांसा देने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परसुडीह से लड़की का अपहरण
इसी तरह जमशेदपुर के परसुडीह निवासी नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में परसुडीह थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है. उक्त मामले में परसुडीह थाना क्षेत्र के बाहागढ़ निवासी बेलहू हेम्ब्रम को आरोपी बनाया गया है. पुलिस आरोपी के बारे में पता लगा रही है. बताया जाता है कि वह लड़की नौ दिनों से गायब है.
सीतारामडेरा से पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर की तस्करी करते गिरफ्तार किया है. इसमें आदर्श नगर का रहने वाला सुजल बहादुर उर्फ बोते और बंटी सरदार शामिल है. इन दगोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके पास से 8 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया था. उसके एक साथी अमन सांडिल को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है.
बिरसानगर से चोरी के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर पांच में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कुमार मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रोहित बिरसानगर जोन नंबर 5 का रहने वाला है. इस मामले में रोहित फरार चल रहा था जबकि इसी मामले में दो लोग पहले से ही जेल में बंद है.
उलीडीह पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक नाबालिग समेत दो को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती निवासी विजय शंकर ओझा के घर में चोरी करने के मामले में मानगो चेपापुल निवासी मोहम्मद फारायान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसकी निशानदेरी पर चोरी कियके गये सारे सामानों को जब्त किया गया है. पुलिस ने विजय शंकर ओझा के घर से 10 जुलाई की रात चुराये गये कंप्यूटर और अन्य सामानों को जब्त कर लिया है. एक आरोपी को जेल जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया है.






